Ranchi Home Guard Vacancy 2025: झारखंड के राँची जिले के युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है। झारखंड गृह रक्षा वाहिनी के माध्यम से 1614 होम गार्ड पदों पर भर्ती का ऐलान किया गया है। यह भर्ती महिला और पुरुष दोनों अभ्यर्थियों के लिए है, और इसकी आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी। अगर आप भी झारखंड के निवासी हैं और आपने 7वीं या 10वीं पास की है, तो यह मौका आपके लिए बेहद खास है।
इस भर्ती को विज्ञापन संख्या 01/2025 के तहत निकाला गया है। ग्रामीण क्षेत्र के लिए 1276 पद और शहरी क्षेत्र के लिए 338 पद निर्धारित किए गए हैं। भर्ती की पूरी प्रक्रिया राँची जिला प्रशासन की देखरेख में होगी। अगर आप सरकारी सेवा में आना चाहते हैं और अपने क्षेत्र की सुरक्षा से जुड़ना चाहते हैं, तो इस भर्ती में जरूर भाग लें। आज मैं आपको इस आर्टिकल के माध्यम से Ranchi Home Guard Vacancy 2025 के बारे में सम्पूर्ण जानकारी नीचे पुरे विस्तार से बताया गया है, इसके लिए आर्टिकल को अंत तक पढ़े।
यह भी पढ़े
- Bihar Board Inter 1st Merit List 2025: बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट 1st मेरिट लिस्ट 2025 जल्द होगी जारी, जानिए कब और कहाँ से करें चेक पूरी प्रक्रिया
- Bihar High School Librarian Bharti 2025: बिहार में पुस्तकालय के 6500 से अधिक पदों पर बहाली की तैयारी शुरू, जाने पूरी जानकारी
- Bihar Shiksha Sevak Bharti 2025: बिहार में जून 2025 तक 2200 शिक्षा सेवकों की बहाली होगी , जानिए पूरी जानकारी
- Bihar School Assistant Vacancy 2025: बिहार में विद्यालय सहायक की बड़ी भर्ती जल्द, जानिए पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और पूरी जानकारी
- EWS Quota for Women: EWS कोटे में महिलाओं को 20% क्षैतिज आरक्षण देने का हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
Ranchi Home Guard Vacancy 2025 Overview
Organization | झारखण्ड गृह रक्षा वाहिनी , राँची |
विज्ञापन संख्या | 01/2025 |
Post Name | Home Gurd |
Total Post | 1614 |
Apply Mode | Online |
Official website | www.ranchi.nic.in |
Apply Start Date | 15 June 2025 |
Last Date to Apply | 30 June 2025 |
Ranchi Home Guard Vacancy 2025 नोटिफिकेशन जारी
राँची जिले के युवाओं के लिए सरकारी सेवा का शानदार अवसर आया है। गृह रक्षा वाहिनी राँची द्वारा होम गार्ड भर्ती 2025 के तहत कुल 1614 पदों पर नियुक्ति के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। अगर आप भी इस भर्ती में आवेदन करना चाहते हैं, तो सबसे पहले ऑफिशियल नोटिफिकेशन PDF को ध्यान से पढ़ना जरूरी है।
इस भर्ती से जुड़ी सभी जरूरी जानकारियाँ जैसे योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क और ऑनलाइन फॉर्म भरने की प्रक्रिया राँची जिला की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। इस नोटिफिकेशन को पढ़कर आप जान सकेंगे कि आप इस भर्ती के लिए पात्र हैं या नहीं।
राँची होम गार्ड भर्ती 2025 महत्ब्पूर्ण तिथि
कार्य | तारीख |
भर्ती का नोटिफिकेशन जारी हुआ | 22 मई 2025 |
ऑनलाइन आवेदन शुरू | 15 जून 2025 से |
आवेदन भरने की अंतिम तिथि | 30 जून 2025 तक |
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि | जल्द जारी किया जाएगा |
शारीरिक परीक्षा की संभावित तिथि | अधिसूचना के अनुसार घोषित होगी |
Ranchi Home Guard Vacancy 2025 के लिए योग्यता
अगर आप राँची होम गार्ड भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने का मन बना रहे हैं, तो सबसे पहले यह जानना जरूरी है कि इस भर्ती में कौन-कौन आवेदन कर सकता है। इस बार ग्रामीण और शहरी – दो प्रकार के पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। दोनों के लिए योग्यता थोड़ी अलग है।
ग्रामीण गृह रक्षक (Rural Home Guard) के लिए योग्यता
- उम्मीदवार को राँची जिले के उसी प्रखंड का स्थायी निवासी होना चाहिए, जहाँ से वह आवेदन कर रहा है।
- आवेदन के समय ऑनलाइन आवासीय प्रमाण पत्र (Residential Certificate) अपलोड करना अनिवार्य है। अगर आप यह प्रमाण पत्र नहीं देंगे, तो आपका आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
शहरी गृह रक्षक (Urban Home Guard) के लिए योग्यता
- शहरी गृह रक्षक पदों के लिए सिर्फ वे उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जो राँची नगर निगम (Urban Area) के निवासी हैं।
- आवेदन के समय आपको राँची शहरी क्षेत्र का निवास प्रमाण पत्र या अन्य प्रमाण ऑनलाइन फॉर्म के साथ अपलोड करना होगा।
Ranchi Home Guard Vacancy 2025 Post Detail
ग्रामीण गृह रक्षक के लिए रिक्त पद :- कुल 1276 पद (पुरुष – 641 तथा महिला -635) पद
- कांके – 75 पद
- रतु – 34 पद
- चान्हो – 44 पद
- माण्डर – 38 पद
- लापुंग – 38 पद
- बुढ़मू – 75 पद
- बेड़ो -21 पद
- नामकुम – 82 पद
- अनगढ़ा – 93 पद
- सिल्ली – 88 पद
- खलारी – 110 पद
- नगड़ी – 110 पद
- इटकी 107 पद
- रहे – 52 पद
- बुंडू – 84 पद
- सोनाहातू – 88 पद
- तमाड़ – 78 पद
- ओरमांझी -59 पद
शहरी गृह रक्षक के लिए रिक्त पद :- कुल 338 पद
- महिला – 169 पद
- पुरुष – 169 पद
राँची होम गार्ड भर्ती 2025 के लिए आवेदन शुल्क
इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए सभी अभ्यर्थियों को ₹200/- (दो सौ रुपये) का आवेदन शुल्क देना होगा। आवेदन शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा।
- आवेदन शुल्क : सभी अभ्यर्थियों को ₹200/- (दो सौ रुपये)
राँची होम गार्ड भर्ती 2025 शैक्षणिक योग्यता
अगर आप राँची होम गार्ड भर्ती 2025 के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो आपके लिए यह जानना बहुत जरूरी है कि इस भर्ती में शैक्षणिक योग्यता क्या रखी गई है। क्योंकि ग्रामीण और शहरी दोनों पदों के लिए अलग-अलग योग्यता तय की गई है।
ग्रामीण गृह रक्षक (Rural Home Guard) के लिए शैक्षणिक योग्यता
- अगर आप ग्रामीण गृह रक्षक पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो कम से कम 7वीं पास होना जरूरी है।
- आपकी 7वीं की डिग्री या प्रमाण-पत्र किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या स्कूल से प्राप्त होना चाहिए। यदि आपके पास सही प्रमाण-पत्र है, तो आप बिना झिझक आवेदन कर सकते हैं।
शहरी गृह रक्षक (Urban Home Guard) के लिए शैक्षणिक योग्यता
- शहरी गृह रक्षक के लिए कम से कम 10वीं कक्षा पास (मैट्रिक) होना अनिवार्य है। अगर आप 10वीं पास नहीं हैं, तो इस पद के लिए आवेदन नहीं कर सकते।
- आपकी 10वीं की डिग्री किसी मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से होनी चाहिए जैसे कि झारखंड बोर्ड, CBSE या ICSE।
राँची होम गार्ड भर्ती 2025 के लिए आयु सीमा
इस भर्ती में आयु की गणना 1 जनवरी 2025 के आधार पर की जाएगी। उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 19 वर्ष होनी चाहिए, यानी 1 जनवरी 2025 को आपकी उम्र कम से कम 19 साल होनी जरूरी है। वहीं अधिकतम आयु 40 वर्ष तय की गई है, जिसका मतलब है कि 1 जनवरी 2025 को आपकी उम्र 40 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
- न्यूनतम आयु: 19 वर्ष
- अधिकतम आयु: 40 वर्ष
Ranchi Home Guard Vacancy 2025 चयन प्रक्रिया
अगर आप राँची होम गार्ड भर्ती 2025 के लिए आवेदन कर रहे हैं, तो आपके लिए यह जानना बेहद जरूरी है कि इस भर्ती में चयन प्रक्रिया कैसे होगी। इस बार कुल 3 चरणों में उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा, जिसमें आपकी शारीरिक क्षमता से लेकर कागजातों की जांच और मेरिट लिस्ट शामिल है।
- सबसे पहले, सभी उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (Physical Efficiency Test) से गुजरना होगा, जिसमें उनकी फिटनेस और सहनशक्ति का परीक्षण किया जाता है। इस परीक्षा में दौड़, लंबी कूद, ऊँची कूद जैसी फिजिकल टेस्ट शामिल होती हैं
- दूसरा चरण है दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification), जिसमें उम्मीदवारों के सभी जरूरी कागजात जैसे शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आवासीय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र और आयु प्रमाण पत्र की जांच की जाती है।
- अंतिम चरण में चयन सूची (Merit List) जारी की जाती है, जिसमें फिजिकल टेस्ट और दस्तावेज़ सत्यापन के आधार पर सफल उम्मीदवारों के नाम शामिल होते हैं। जो उम्मीदवार इस सूची में आते हैं, उन्हें राँची होम गार्ड के पदों पर नियुक्ति दी जाती है।
Ranchi Home Guard Vacancy 2025 शारीरिक जाँच परीक्षा
ग्रामीण /शहरी गृह रक्षक के लिए
पुरुष | महिला | |
लम्बाई | 162 cm (GEN/OBC/BC) 157 cm (SC/ST) |
148 cm All category |
सीना | 79 cm (GEN/OBC/BC) 76 cm (SC/ST) |
No required |
ग्रामीण गृह रक्षक तथा गैर -तकनीक गृह रक्षक अभ्यार्थी के लिए
जाँच | पुरुष | महिला |
दौड़ (1 मिल ) | 5 मिनट या पहले -20 अंक 5 मिनट से 6 मिनट तक – 10 अंक 6 मिनट से अधिक समय लेने वाले अयोग्य मने जाएंगे। |
8 मिनट या पहले -20 अंक 8 मिनट से 10 मिनट तक – 10 अंक 10 मिनट से अधिक समय लेनेवाले अयोग्य मने जायेंगे। |
ऊँची कूद | न्यूनतम 4 फीट – 5 अंक | न्यूनतम 3 फीट -5 अंक |
लम्बी कूद | न्यूनतम 12 फीट – 5 अंक | न्यूनतम 9 फिट – 5 अंक |
शॉट पूट | 16 पोंड – न्यूनतम 16 फिट | 10 पोंड – न्यूनतम 10 फिट |
तकनीकी दक्ष शहरी गृह रक्षक अभ्यार्थिओं के लिए
जाँच | पुरुष | महिला |
दौड़ (1 मिल) | 6 मिनट या पहले – 20 अंक 6 मिनट से 8 मिनट तक – 10 अंक |
8 मिनट या पहले – 20 अंक 8 से 12 मिनट तक – 10 अंक |
ऊँची कूद | न्यूनतम 3 .5 फिट -5 अंक | न्यूनतम 2 .5 फिट – 5 अंक |
लम्बी कूद | न्यूनतम 9 फिट – 5 अंक | न्यूनतम 6 फिट – 5 अंक |
शॉट पुट | 16 पौंड – न्यूनत्तम 12 फिट | 10 पोंड न्यूनतम – 8 फिट |
Ranchi Home Guard Vacancy 2025 ऐसे करे आवेदन
- सबसे पहले आपको राँची होम गार्ड भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट rportalhg.egovran.in पर जाना होगा।
- बसाइट पर पहुँचते ही आपको “Home Guard भर्ती 2025” या “Apply Online” का ऑप्शन दिखेगा। इस पर क्लिक करें।
- अगर आप पहली बार आवेदन कर रहे हैं, तो सबसे पहले रजिस्ट्रेशन करना जरूरी है। रजिस्ट्रेशन में आपसे कुछ बेसिक जानकारी मांगी जाएगी
- यह जानकारी भरकर आपको एक यूजर आईडी और पासवर्ड मिलेगा, जिसकी मदद से आप आगे के फॉर्म भर सकेंगे।
- रजिस्ट्रेशन के बाद, लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म भरना शुरू करें। आवेदन फॉर्म में आपको अपनी व्यक्तिगत जानकारी और शैक्षणिक योग्यता सही-सही भरनी होगी।
- फॉर्म भरने के बाद आपको नीचे दिए गए दस्तावेज़ स्कैन करके अपलोड करने होंगे
- फॉर्म भरने और दस्तावेज़ अपलोड करने के बाद, आपको ₹200 आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करना होगा। यह शुल्क आप नेट बैंकिंग, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या यूपीआई के माध्यम से जमा कर सकते हैं।
- सभी जानकारी सही होने पर “Submit” बटन दबाएं।
- फॉर्म सबमिट होने के बाद आपके सामने आवेदन का एक कॉन्फर्मेशन पेज आएगा। इसका प्रिंटआउट (Hard Copy) जरूर निकाल लें।
Important Links
Notification | Click here |
Apply Link | from 15 -06-2025 |
Official website | Click here |