Bihar Asha Vacancy 2025: बिहार सरकार ने राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए 27,375 आशा कार्यकर्ताओं की बहाली का ऐलान किया है। यह भर्ती राज्य के सभी जिलों के ग्राम पंचायतों और नगर वार्डों में की जाएगी। आशा कार्यकर्ता ग्रामीण और शहरी इलाकों में स्वास्थ्य सेवाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाती हैं।
इस भर्ती की घोषणा स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने की है। उन्होंने बताया कि अगले तीन महीनों में इस पूरी बहाली को पूरा किया जाएगा। जो भी इच्छुक महिलाएं अपने क्षेत्र की सेवा करना चाहती हैं, उनके लिए यह एक सुनहरा अवसर है। तो आइये इस आर्टिकल के माध्यम से Bihar Asha Vacancy 2025 के बारे में सम्पूर्ण जानकारी नीचे पुरे विस्तार से बताया गया है, इसके लिए आर्टिकल को अंत तक पढ़े।
यह भी पढ़े
- Bihar Board 11th Merit List 2025: बिहार बोर्ड 11वीं की मेरिट लिस्ट इस दिन होगी जारी , यहां से करें डाउनलोड
- Bihar Lady Supervisor Bharti 2025: बिहार में लेडी सुपरवाइजर के पदों पर आवेदन शुरु, यहाँ से करे आवेदन
- Bihar BEd Admit Card 2025: बिहार बीएड परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड हुआ जारी, यहां देखें डायरेक्ट लिंक और पूरी प्रक्रिया
- Bihar Krishi Sakhi Bharti 2025: बिहार में महिला कृषि सखी के 800 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, जानें योग्यता, आवेदन प्रक्रिया और वेतन
- Bihar Bijli Vibhag Bharti 2025 Notice: बिहार बिजली विभाग में 4000 पदों पर भर्ती का बड़ी अपडेट, भर्ती का नोटिस जारी
Bihar Asha Vacancy 2025 Overview
आर्टिकल का नाम | Bihar Asha Worker Vacancy 2025 |
आर्टिकल का प्रकार | Latest Jobs |
भर्ती का नाम | बिहार आशा कार्यकर्ता भर्ती 2025 |
कुल पदों की संख्या | 27,375 Post |
भर्ती की स्थिति | आवेदन होना शुरू |
कार्य क्षेत्र | ग्रामीण और शहरी वार्ड |
Bihar Asha Vacancy की मुख्य जानकारी और पात्रता
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाली महिला का उसी ग्रामसभा या वार्ड की स्थायी निवासी होना अनिवार्य है, जहां पद खाली है। यानी यह भर्ती केवल स्थानीय महिलाओं के लिए है। इससे महिलाओं को अपने गांव में ही काम करने का अवसर मिलेगा और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता भी बढ़ेगी।
शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो कम से कम 10वीं पास महिलाएं ही इस पद के लिए आवेदन कर सकती हैं। कुछ जिलों में इंटरमीडिएट पास महिलाओं को प्राथमिकता दी जा सकती है, परंतु अनिवार्य शर्त 10वीं पास होना ही है। Bihar Asha Vacancy 2025
योग्यता: 10वीं पास महिलाएं आवेदन कर सकती हैं।
आयु सीमा: न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष तय की गई है।
कुछ आरक्षित वर्गों को उम्र में छूट भी दी जाएगी, जैसा कि सरकारी नियमों में होता है।
Bihar Asha Vacancy 2025 महत्ब्पूर्ण तिथि
कार्य | तिथि/स्थिति |
---|---|
भर्ती की घोषणा | 29 अप्रैल 2025 (स्वास्थ्य मंत्री द्वारा) |
जिलेवार नोटिफिकेशन जारी | शुरू — अपने जिले का नोटिस चेक करें |
आवेदन प्रारंभ होने की तिथि | अपने जिले का नोटिस चेक करें |
आवेदन की अंतिम तिथि | जिलेवार नोटिफिकेशन के अनुसार भिन्न हो सकती है |
चयन प्रक्रिया की शुरुआत | अनुमानित – जुलाई 2025 से |
आमसभा (Gram Sabha) की तिथि व समय | नोटिस के अनुसार निर्धारित — सुबह 10:00 बजे से शुरू |
आशा वर्कर क्या है और उसका काम?
आशा (ASHA – Accredited Social Health Activist) कार्यकर्ता ग्रामीण या शहरी समुदायों में स्वास्थ्य योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाती हैं। इनका मुख्य काम गर्भवती महिलाओं की देखरेख, बच्चों के टीकाकरण, परिवार नियोजन जागरूकता, सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं का प्रचार-प्रसार और स्वास्थ्य शिविरों में सहयोग देना होता है।
ये कार्यकर्ता स्वास्थ्य विभाग की रीढ़ मानी जाती हैं। गांव या वार्ड में कोई भी स्वास्थ्य संबंधित समस्या हो, तो आशा वर्कर सबसे पहले लोगों की मदद करती हैं। इसलिए सरकार इनकी संख्या बढ़ाकर स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत करने जा रही है।
आयु सीमा कितनी होगी?
बिहार आशा कार्यकर्ता भर्ती 2025 के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। इसके अलावा आरक्षित वर्गों की महिलाओं को नियमानुसार ऊपरी उम्र सीमा में छूट दी जाएगी।
उम्र की गणना आवेदन की अंतिम तिथि के अनुसार की जाएगी। इसलिए आवेदिकाओं को आवेदन से पहले अपना जन्म प्रमाण पत्र या मैट्रिक सर्टिफिकेट अच्छी तरह जांच लेना चाहिए, ताकि कोई गलती न हो।
Bihar Asha Vacancy 2025 आवश्यक दस्तावेज
इस भर्ती में आवेदन के साथ नीचे दिए गए दस्तावेज लगाना अनिवार्य है, जिसे नीचे बताया गया हैं।
- मैट्रिक सर्टिफिकेट और मार्कशीट
- स्थायी निवास प्रमाण पत्र (वार्ड/ग्राम पंचायत का)
- आधार कार्ड या कोई अन्य पहचान पत्र
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- पासपोर्ट साइज फोटो – 2 प्रति
- स्वघोषणा पत्र – कि आप उसी क्षेत्र की निवासी हैं
इन दस्तावेजों की फोटोकॉपी के साथ मूल प्रति भी लेकर जाएं, क्योंकि सत्यापन के समय मांगे जा सकते हैं।
चयन प्रक्रिया कैसी होगी?
इस भर्ती में किसी तरह की परीक्षा नहीं होगी। चयन प्रत्यक्ष भर्ती के आधार पर होगा, जहां आपके 10वीं के अंक और स्थानीयता (स्थायी निवासी) को ही मुख्य रूप से देखा जाएगा। चयन की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होगी और ग्रामसभा या वार्ड स्तर पर चयन सूची प्रकाशित की जाएगी। इसके बाद चयनित महिलाओं को ट्रेनिंग दी जाएगी, ताकि वो अपने कार्य को अच्छे से समझ सकें और कर सकें।
Bihar Asha Vacancy 2025 ऐसे करे ऑफलाइन आवेदन
बिहार आशा वर्कर भर्ती 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन मोड में हो रही है। यानी आपको फॉर्म भरकर हाथों से संबंधित कार्यालय में जमा करना होगा। जिसकी पूरी प्रक्रिया नीचे स्टेप बाय स्टेप बताया गया हैं।
- सबसे पहले आपको आवेदन फॉर्म अपने ग्राम पंचायत कार्यालय से, प्रखंड स्वास्थ्य केंद्र (PHC/CHC) से , जिला स्वास्थ्य समिति कार्यालय से प्राप्त करना होगा।
- कुछ जगहों पर यह फॉर्म मुफ्त में मिलेगा, तो कहीं-कहीं 5 से 10 रुपये में फॉर्म दिया जा सकता है।
- फॉर्म मिलने के बाद उसमें पूछी गई सभी जानकारियां साफ-साफ और सही-सही भरें
- फॉर्म के साथ आपको ऊपर दिए गए डॉक्युमेंट्स की फोटोकॉपी लगानी होगी
- सभी फोटोकॉपी को सेल्फ अटेस्टेड (अपने हस्ताक्षर से सत्यापित) करना न भूलें।
- सभी दस्तावेज और भरा हुआ फॉर्म लेकर जाएं ब्लॉक स्वास्थ्य कार्यालय (PHC/CHC) या जिला स्वास्थ्य समिति कार्यालय, जहां आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं।
- अगर ग्राम पंचायत स्तर पर आवेदन जमा हो रहा है, तो मुखिया या वार्ड पार्षद से संपर्क कर सकते हैं।
Important Links
Check All District Asha Bharti Notification 2025 |
Click Here |
Check Official Notification (Supual) | Click Here |
Bihar Asha Vacancy 2025 FAQ
बिहार आशा भर्ती 2025 के तहत कितने पदों पर भर्ती होगी?
बिहार सरकार इस बार 27,375 आशा कार्यकर्ता के पदों पर भर्ती करने जा रही है। यह भर्ती राज्य के सभी जिलों में की जाएगी।
इस भर्ती के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता क्या है?
उम्मीदवार का कम से कम 10वीं पास होना जरूरी है। इससे ऊपर की योग्यता वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।
क्या यह भर्ती केवल महिलाओं के लिए है?
हां, यह भर्ती केवल महिलाओं के लिए है। आवेदनकर्ता को उसी ग्रामसभा या वार्ड की स्थायी महिला निवासी होना चाहिए, जहां वह आवेदन करना चाहती हैं।