Bihar Krishi Sakhi Bharti 2025: बिहार में महिला कृषि सखी के 800 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, जानें योग्यता, आवेदन प्रक्रिया और वेतन

Bihar Krishi Sakhi Bharti 2025: बिहार सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाने जा रही है। इस बार राज्य सरकार ने 800 पंचायतों में महिला कृषि सखियों की नियुक्ति का निर्णय लिया है। इस बहाली से न सिर्फ ग्रामीण महिलाओं को सम्मानजनक रोजगार मिलेगा, बल्कि किसानों को तकनीकी जानकारी भी घर बैठे उपलब्ध हो सकेगी।

कृषि सखी योजना के तहत चयनित महिलाओं को प्रतिदिन ₹300 का मेहनताना और ₹200 मासिक यात्रा भत्ता मिलेगा। साथ ही उन्हें स्मार्टफोन भी दिया जाएगा, जिससे वे खेती से जुड़ी आधुनिक जानकारी गांव-गांव पहुंचा सकेंगी। अगर आप भी आवेदन करना चाहते हैं तो आइये इस आर्टिकल के माध्यम से Bihar Krishi Sakhi Bharti 2025 के बारे में सम्पूर्ण जानकारी नीचे पुरे विस्तार से बताया गया है, इसके लिए आर्टिकल को अंत तक पढ़े। Bihar Krishi Sakhi Bharti 2025

यह भी पढ़े 

Bihar Krishi Sakhi Bharti
Bihar Krishi Sakhi Bharti

Bihar Krishi Sakhi Bharti 2025 Overview

विभाग का नाम बिहार कृषि विभाग
पद का नाम कृषि सखी
कुल पद 800 (अपेक्षित)
आवेदन शुल्क निःशुल्क
योग्यता न्यूनतम 10वीं पास
आवेदन प्रकार ऑफलाइन/ऑनलाइन (शिग्र ही अधिसूचना)
वेतन ₹300 प्रतिदिन + ₹200 यात्रा भत्ता
ऑफिसियल वेबसाइट state.bihar.gov.in/krishi

कृषि सखी योजना क्या है ?

कृषि सखी योजना एक ऐसी योजना है जिसमें राज्य की ग्रामीण महिलाओं को कृषि के क्षेत्र में प्रशिक्षित करके उन्हें गांवों में किसानों की मदद के लिए नियुक्त किया जाएगा। ये महिलाएं आधुनिक कृषि तकनीकों, फसल प्रबंधन, उर्वरक उपयोग, कीटनाशकों के बारे में जानकारी देकर किसानों की उपज बढ़ाने में सहायक बनेंगी। यह योजना विशेष रूप से उन महिलाओं के लिए लाभकारी है जो किसी कारणवश घर से बाहर नौकरी नहीं कर पातीं। अब वे अपने ही गांव में रहते हुए इस योजना के तहत प्रशिक्षण लेकर सम्मानजनक आय अर्जित कर सकेंगी। Bihar Krishi Sakhi Bharti 2025

बिहार कृषि विभाग
बिहार कृषि विभाग

Bihar Krishi Sakhi Bharti 2025 कुल पद 

इस योजना के तहत बिहार सरकार 800 पंचायतों में 800 महिला कृषि सखियों की नियुक्ति करेगी। प्रत्येक पंचायत में एक महिला को यह ज़िम्मेदारी दी जाएगी। उन्हें राज्य के कृषि विभाग द्वारा पहचान की जाएगी और आवश्यक प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

चयनित महिलाएं अपने पंचायत के किसानों को खेती से जुड़ी जानकारी जैसे मौसम आधारित फसलें, बीज का चयन, सिंचाई की विधियां, उर्वरक और कीटनाशक का सही उपयोग आदि की जानकारी देंगी। इसके साथ ही वे सरकारी योजनाओं और सब्सिडी की जानकारी भी किसानों तक पहुंचाएंगी। Bihar Krishi Sakhi Bharti 2025

Bihar Krishi Sakhi Bharti शैक्षणिक योग्यता 

इस योजना के लिए आवेदन करने वाली महिलाओं का कम से कम 10वीं पास होना अनिवार्य है। साथ ही उन्हें खेती-बाड़ी की बुनियादी समझ होनी चाहिए ताकि वे किसानों से आसानी से संवाद कर सकें और उनकी समस्याओं को समझ सकें।

इस योजना के अंतर्गत केवल महिलाएं ही आवेदन कर सकती हैं। उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 50 वर्ष निर्धारित की गई है। इससे युवतियों से लेकर अनुभवशाली महिलाएं तक इस योजना का लाभ उठा सकेंगी।

Bihar Krishi Sakhi Bharti वेतन एवं भत्ता 

कृषि सखियों को प्रतिदिन ₹300 का वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा हर महीने ₹200 का यात्रा भत्ता मिलेगा ताकि वे एक पंचायत से दूसरी जगह जाकर किसानों से मिल सकें और सलाह दे सकें। साथ ही सभी चयनित महिलाओं को एक स्मार्टफोन भी मिलेगा। इसका उपयोग वे सरकारी पोर्टल्स और एप्स पर जानकारी प्राप्त करने, वीडियो ट्रेनिंग देखने और किसानों के साथ संवाद बनाने के लिए करेंगी। Bihar Krishi Sakhi Bharti 2025

आवेदन प्रक्रिया और चयन का तरीका

अभी तक आवेदन की प्रक्रिया औपचारिक रूप से शुरू नहीं हुई है। लेकिन जैसे ही बिहार कृषि विभाग की ओर से ऑफिशियल नोटिफिकेशन और आवेदन लिंक जारी किया जाएगा, उम्मीदवारों को ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा।

आवेदन ऑनलाइन माध्यम से ही लिए जाएंगे। इसके लिए इच्छुक उम्मीदवारों को बिहार सरकार की कृषि विभाग की वेबसाइट पर जाकर आवेदन करना होगा। चयन मुख्यतः योग्यता, क्षेत्रीय उपस्थिति और प्रशिक्षण में भागीदारी के आधार पर होगा।

Important Links

Official Website Click Here
Paper Notice Click Here

Bihar Krishi Sakhi Bharti 2025 FAQ

क्या इसमें केवल महिलाएं ही आवेदन कर सकती हैं?

हां, यह योजना सिर्फ महिलाओं के लिए है। पुरुष इस योजना के लिए पात्र नहीं हैं।

क्या कोई परीक्षा ली जाएगी?

फिलहाल जानकारी के अनुसार कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। चयन प्रशिक्षण और योग्यता के आधार पर होगा।

वेतन किस प्रकार मिलेगा?

प्रत्येक कार्य दिवस के हिसाब से ₹300 प्रति दिन और ₹200 मासिक यात्रा भत्ता सीधे बैंक खाते में भेजा जाएगा।

Leave a Comment