Bihar STET 2025 Online Apply: बिहार STET 2025 (Bihar Secondary Teacher Eligibility Test) की अधिसूचना जल्द ही बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा जारी की जाएगी। यह परीक्षा बिहार में माध्यमिक (कक्षा 9-10) और उच्च माध्यमिक (कक्षा 11-12) स्तर पर शिक्षकों की नियुक्ति के लिए आयोजित की जाती है।
बिहार STET एक राज्य स्तरीय परीक्षा है जो शिक्षकों की नियुक्ति के लिए आवश्यक पात्रता को निर्धारित करती है। इस परीक्षा में दो पेपर होते हैं: पेपर I माध्यमिक स्तर (कक्षा 9-10) के लिए, और पेपर II उच्च माध्यमिक स्तर (कक्षा 11-12) के लिए। तो आइये इस आर्टिकल के माध्यम से Bihar STET 2025 Online Apply के बारे में सम्पूर्ण जानकारी नीचे पुरे विस्तार से बताया गया है, इसके लिए आर्टिकल को अंत तक पढ़े।
यह भी पढ़े
- LNMU UG Admission 2025-29: एलएनएमयू में स्नातक में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, यहाँ से करे आवेदन
- Bihar CHO Vacancy 2025: Bihar में निकाली CHO की 4500 पदोें पर बम्पर भर्ती, यहाँ से करे आवेदन
- Bihar Graduation Admission 2025: बिहार ग्रेजुऐशन में दाखिला प्रक्रिया शुरु, जाने क्या चाहिए क्वालिफिकेशन, डॉक्यूमेंट्स
Bihar STET 2025 Online Apply Overview
परीक्षा का नाम | Bihar STET 2025 Online Apply |
आयोजक निकाय | बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB), पटना |
पद | माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षक |
आवेदन मोड | केवल ऑनलाइन |
परीक्षा माध्यम | कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) |
आधिकारिक वेबसाइट | secondary.biharboardonline.com |
Bihar STET 2025 Online Apply तिथि ( संभावित )
बिहार STET 2025 की अधिसूचना मई 2025 में जारी होने की संभावना है। इसके बाद ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी, जिसकी अंतिम तिथि अधिसूचना में निर्दिष्ट की जाएगी। परीक्षा तिथि और अन्य संबंधित जानकारी भी अधिसूचना में उपलब्ध होगी।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर नियमित रूप से अपडेट्स चेक करते रहें। इसके अलावा, आवेदन प्रक्रिया से संबंधित सभी दस्तावेजों को पहले से तैयार रखें ताकि अंतिम समय में किसी प्रकार की असुविधा न हो।
Bihar STET 2025 Online शैक्षणिक योग्यता
पेपर I (कक्षा 9-10): उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में स्नातक डिग्री और B.Ed. डिग्री होनी चाहिए। उदाहरण के लिए, हिंदी विषय के लिए हिंदी में स्नातक और B.Ed. आवश्यक है। विज्ञान विषय के लिए विज्ञान से संबंधित विषयों में स्नातक और B.Ed. होना चाहिए।
पेपर II (कक्षा 11-12): उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में परास्नातक डिग्री और B.Ed. डिग्री होनी चाहिए। उदाहरण के लिए, अंग्रेजी विषय के लिए अंग्रेजी में परास्नातक और B.Ed. आवश्यक है। कंप्यूटर विज्ञान के लिए संबंधित डिग्री और B.Ed. होना चाहिए।
Bihar STET 2025 आयु सीमा
बिहार STET 2025 के लिए न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष है। अधिकतम आयु सीमा श्रेणी के अनुसार निम्नलिखित है, जिसे नीचे बताया गया हैं।
- सामान्य (पुरुष): 37 वर्ष
- सामान्य (महिला)/OBC: 40 वर्ष
- SC/ST: 42 वर्ष
आयु की गणना अधिसूचना में दिए गए निर्धारित तिथि के अनुसार की जाएगी।
आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को सरकार के नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आयु सीमा से संबंधित सभी दस्तावेजों को तैयार रखें।
बिहार STET 2025 आवेदन शुल्क
बिहार STET 2025 के लिए आवेदन शुल्क श्रेणी और पेपर के अनुसार निम्नलिखित है, जिसे नीचे बताया गया हैं।
श्रेणी | एक पेपर (I या II) | दोनों पेपर (I और II) |
सामान्य/OBC | ₹960 | ₹1440 |
SC/ST/दिव्यांग | ₹760 | ₹1140 |
Bihar STET 2025 Exam Pattern
यह परीक्षा दो अलग-अलग पेपरों में आयोजित की जाएगी। एक पेपर माध्यमिक कक्षा के लिए की जाएगी और दूसरा उच्च माध्यमिक कक्षा के लिए की जाएगी।
पेपर I (कक्षा 9-10):
- प्रश्नों की संख्या: 150
- प्रश्न प्रकार: बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs)
- समय अवधि: 2 घंटे 30 मिनट
- विषय: संबंधित विषय (100 प्रश्न), शिक्षण कला, सामान्य ज्ञान, पर्यावरण विज्ञान, गणितीय योग्यता, और तार्किक तर्क (50 प्रश्न)
विषय | प्रश्नों की संख्या | अंक |
---|---|---|
संबंधित विषय (Chosen Subject) | 100 | 100 |
शिक्षण योग्यता, रीजनिंग, पेडागॉजी, जीके | 50 | 50 |
कुल | 150 | 150 |
पेपर II (कक्षा 11-12):
- प्रश्नों की संख्या: 150
- प्रश्न प्रकार: बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs)
- समय अवधि: 2 घंटे 30 मिनट
- विषय: संबंधित विषय (100 प्रश्न), शिक्षण कला, सामान्य ज्ञान, पर्यावरण विज्ञान, गणितीय योग्यता, और तार्किक तर्क (50 प्रश्न)
विषय | प्रश्नों की संख्या | अंक |
---|---|---|
संबंधित विषय (Chosen Subject) | 100 | 100 |
शिक्षण योग्यता, रीजनिंग, पेडागॉजी, जीके | 50 | 50 |
कुल | 150 | 150 |
प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक मिलेगा और कोई नकारात्मक अंकन नहीं होगा।
Bihar STET 2025 Exam चयन प्रक्रिया
सबसे पहले उम्मीदवार को बिहार STET की ऑनलाइन परीक्षा (Computer Based Test – CBT) पास करनी होती है। इस परीक्षा में पेपर I या पेपर II या दोनों में भाग ले सकते हैं, जो उम्मीदवार की विषय पात्रता पर निर्भर करता है। परीक्षा में बहुविकल्पीय (MCQ) प्रश्न पूछे जाएंगे, जिनमें कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी।
जिन उम्मीदवारों का स्कोर कटऑफ से अधिक होगा, उन्हें “STET Qualified Certificate” दिया जाएगा। यह सर्टिफिकेट दर्शाता है कि उम्मीदवार शिक्षक बनने के लिए योग्य है। हालांकि, यह कोई नौकरी की गारंटी नहीं देता। इसके बाद, जब बिहार सरकार या संबंधित विभाग शिक्षक की वैकेंसी निकालेगा, तब STET पास उम्मीदवार उन नौकरियों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
Bihar STET 2025 आवश्यक दस्तावेज
आवेदन प्रक्रिया को पूरा करने के लिए अभ्यर्थियों को निम्नलिखित दस्तावेज तैयार रखने होंगे, जिसे नीचे पॉइंट के माध्यम से बताया गया हैं|
- 10वीं और 12वीं कक्षा की मार्कशीट व प्रमाण पत्र,
- स्नातक व परास्नातक डिग्री की मार्कशीट,
- बी.एड / बी.एससी बी.एड / एम.एड की डिग्री,
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो),
- दिव्यांगता प्रमाण पत्र (यदि लागू हो),
- पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर की स्कैन कॉपी
Bihar STET 2025 Exam न्यूनतम उत्तीर्ण अंक
श्रेणी | न्यूनतम उत्तीर्ण प्रतिशत |
सामान्य | 50% |
OBC | 45.5% |
EBC | 42.5% |
SC/ST/महिला/दिव्यांग | 40% |
Bihar STET 2025 Online Apply ऐसे करे
- बिहार STET 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर शुरू होगी।
- उम्मीदवारों को पहले “नवीन पंजीकरण” विकल्प पर क्लिक करके पंजीकरण करना होगा, जिसमें मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज करनी होगी।
- उसके बाद OTP सत्यापन के बाद पंजीकरण पूरा होगा।
- पंजीकरण के बाद, उम्मीदवार को लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरना होगा, जिसमें व्यक्तिगत और शैक्षणिक विवरण, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करना होगा।
- इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।
- आवेदन फॉर्म सबमिट करने के बाद उसकी एक प्रति प्रिंट करके सुरक्षित रखनी चाहिए।
Important Links
Apply Soon | Official Website |