Delhi Police New Vacancy 2025: दिल्ली पुलिस विभाग द्वारा वर्ष 2025 में एक बहुत बड़ी भर्ती प्रक्रिया शुरू की जा रही है। इस भर्ती अभियान में कुल 8000 से ज्यादा पदों को भरा जाएगा, जिसमें कांस्टेबल, हेड कांस्टेबल, एएसआई (ASI), सब-इंस्पेक्टर (SI), MTS और ट्रेड्समैन जैसे महत्वपूर्ण पद शामिल हैं। यह भर्ती SSC यानी कर्मचारी चयन आयोग के माध्यम से की जाएगी और यह पूरे देश के 149 चयन केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।
इस भर्ती प्रक्रिया का मुख्य उद्देश्य देश के युवाओं को रोजगार देना और दिल्ली पुलिस बल को मजबूत बनाना है। जो भी युवा पुलिस विभाग में नौकरी करना चाहते हैं, उनके लिए यह एक बेहतरीन मौका है। खासकर बिहार, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान जैसे राज्यों के लिए यह भर्ती बहुत ही लाभकारी मानी जा रही है क्योंकि इन राज्यों के युवाओं की भागीदारी दिल्ली पुलिस में अधिक रहती है।
यह भी पढ़े
- OFSS Bihar 11th 1st Merit List 2025: बिहार बोर्ड 11वीं मेरिट लिस्ट कब जारी होगी? यहां जानें तारीख और डाउनलोड करने का तरीका
- Ranchi Home Guard Vacancy 2025: रांची में होम गार्ड के 1614 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 7वीं पास करे आवेदन
- Bihar Board Inter 1st Merit List 2025: बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट 1st मेरिट लिस्ट 2025 जल्द होगी जारी, जानिए कब और कहाँ से करें चेक पूरी प्रक्रिया
- Bihar High School Librarian Bharti 2025: बिहार में पुस्तकालय के 6500 से अधिक पदों पर बहाली की तैयारी शुरू, जाने पूरी जानकारी
- Bihar Shiksha Sevak Bharti 2025: बिहार में जून 2025 तक 2200 शिक्षा सेवकों की बहाली होगी , जानिए पूरी जानकारी
Delhi Police New Vacancy 2025 Overview
Name of the Commission | Staff Selection Commission |
Name of the Police | Delhi Police |
Name of the Article | Delhi Police New Vacancy 2025 |
Name of the Posts | Various Posts |
No of Vacancies | 8,000 Vacancies |
Mode of Application | Online |
Online Application Starts From | Announced Soon |
Last Date of Online Application | Announced Soon |
Delhi Police New Vacancy 2025 में पदों की संख्या
इस भर्ती में कांस्टेबल के 222 पद, हेड कांस्टेबल के 811 पद, और एएसआई के लिए 430 पद निर्धारित किए गए हैं।
इसके अलावा सब-इंस्पेक्टर के 431 पद, एमटीएस के 633 पद और ट्रेड्समैन के 5293 पदों पर बहाली होगी।
इस प्रकार कुल 8000 से अधिक पदों को भरा जाएगा, जिससे यह भर्ती युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर बन गई है।
हर पद की अपनी अलग-अलग योग्यता और जिम्मेदारियाँ होंगी, जिनका विवरण अधिसूचना में दिया जाएगा।
Delhi Police New Vacancy 2025 विज्ञापन की संभावित ताऱीखें
पद का नाम | भर्ती विज्ञापन की संभावित तारीखें |
सब इंस्पेक्टर ( SI ) | 16 जून, 2025 |
हवलदार ( मिनिस्ट्रीयल ) | जुलाई 2025 से लेकर सितम्बर, 2025 |
हवलदार | जुलाई 2025 से लेकर सितम्बर, 2025 |
सिपाही ( ड्राईवर ) | जुलाई 2025 से लेकर सितम्बर, 2025 |
सिपाही | जुलाई 2025 से लेकर सितम्बर, 2025 |
एमटीएस | तय नहीं |
परीक्षा की संभावित ताऱीखें
पद का नाम | भर्ती परीक्षा की संभावित तारीखें |
सब इंस्पेक्टर ( SI ) | 1 सितम्बर से लेकर 6 सितम्बर, 2025 |
हवलदार ( मिनिस्ट्रीयल ) | नवम्बर – दिसम्बर, 2025 |
हवलदार | नवम्बर – दिसम्बर, 2025 |
सिपाही ( ड्राईवर ) | नवम्बर – दिसम्बर, 2025 |
सिपाही | नवम्बर – दिसम्बर, 2025 |
एमटीएस | तय नहीं |
जाने किस पर कितनी होगी भर्तियां
पद का नाम | रिक्त पदों की कुल संख्या |
सब इंस्पेक्टर ( SI ) | 212 |
हवलदार ( मिनिस्ट्रीयल ) | 404 |
हवलदार | 441 |
सिपाही ( ड्राईवर ) | 633 |
सिपाही | 5,293 |
एमटीएस | 1,020 |
Delhi Police New Vacancy 2025 योग्यता
- कांस्टेबल पद के लिए न्यूनतम योग्यता 10वीं या 12वीं पास रखी गई है।
- हेड कांस्टेबल और एएसआई पद के लिए 12वीं पास या स्नातक की डिग्री आवश्यक होगी।
- सब-इंस्पेक्टर के पद के लिए उम्मीदवार के पास स्नातक की डिग्री होना अनिवार्य है।
- उम्र सीमा अधिकतर पदों के लिए 18 से 25 वर्ष निर्धारित की गई है, लेकिन आरक्षित वर्ग को सरकारी नियमानुसार छूट दी जाएगी।
चयन प्रक्रिया (Selection Process)
भर्ती प्रक्रिया में सबसे पहले कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) लिया जाएगा। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में सफल होंगे, उन्हें फिजिकल फिटनेस और मेजरमेंट टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल जांच की प्रक्रिया होगी जिसमें उम्मीदवारों की सम्पूर्ण स्वास्थ्य जांच की जाएगी। हर चरण को पार करना अनिवार्य होगा और अंतिम चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा।
Delhi Police New Vacancy 2025 वेतन
दिल्ली पुलिस के पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के अनुसार वेतन मिलेगा। कांस्टेबल पद पर ₹21,700 से ₹69,100 तक, हेड कांस्टेबल और एएसआई को ₹29,200 से ₹92,300 तक वेतन मिलेगा। सब-इंस्पेक्टर को ₹35,400 से ₹1,12,400 तक का वेतन और सरकारी भत्ते मिलेंगे। इसके अलावा HRA, DA, TA, यूनिफॉर्म अलाउंस और मेडिकल सुविधाएं भी दी जाएंगी।
Delhi Police New Vacancy 2025 ऐसे करे आवेदन
- सबसे पहले उम्मीदवार को कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा
- वेबसाइट पर जाकर “New User? Register Now” पर क्लिक कर के नया रजिस्ट्रेशन करें।
- रजिस्ट्रेशन के दौरान उम्मीदवार को अपना नाम, जन्म तिथि, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर और आधार कार्ड जैसी बेसिक जानकारी भरनी होती है।
- सभी जानकारी सावधानीपूर्वक भरें और रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद लॉगिन क्रेडेंशियल (User ID और Password) सुरक्षित रखें।
- रजिस्ट्रेशन के बाद वेबसाइट के होमपेज पर दिए गए लॉगिन सेक्शन में जाकर अपने रजिस्टर्ड ID और पासवर्ड से लॉगिन करें।
- लॉगिन करने के बाद “Delhi Police Recruitment 2025” के लिंक पर क्लिक करें और आवेदन फॉर्म खोलें।
- अब आवेदन फॉर्म में मांगी गई सारी जानकारी भरें
- आवेदन के दौरान आपको अपने जरूरी दस्तावेज जैसे पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर, 10वीं-12वीं की मार्कशीट और पहचान पत्र की स्कैन कॉपी अपलोड करनी होगी।
- अब आपको आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करना होगा।
- यदि सब कुछ सही है, तो “Final Submit” बटन पर क्लिक करें और फॉर्म को अंतिम रूप से जमा कर दें।
Important Links
Apply In Delhi Police New Vacancy 2025: | Apply Here ( Link Will Active Soon ) |
Download Official Notification of Delhi Police New Vacancy 2025: | Download Here ( Link Will Active Soon ) |
Official Website | Visit Here |
Delhi Police New Vacancy 2025 FAQ
दिल्ली पुलिस में कुल कितनी वैकेंसी निकली है
2025 में दिल्ली पुलिस में कुल 8,000 से ज्यादा पदों पर भर्ती की जाएगी, जिसमें कांस्टेबल, हेड कांस्टेबल, ASI और SI के पद शामिल हैं।
दिल्ली पुलिस की भर्ती के लिए कौन आवेदन कर सकता है?
भारत का कोई भी नागरिक जिसने कम से कम 10वीं या 12वीं पास की है और जिसकी आयु 18 से 25 वर्ष के बीच है, वह आवेदन कर सकता है (कुछ पदों के लिए योग्यता और आयु अलग हो सकती है)।
क्या महिलाओं के लिए भी वैकेंसी है?
हां, महिलाओं के लिए भी पद आरक्षित हैं। दिल्ली पुलिस में महिलाओं को कांस्टेबल और अन्य पदों पर भी नियुक्त किया जाता है।